Thursday, November 15, 2018

तेजस्वी का आरोप- नीतीश ने मेरे घर में ताकझांक के लिए सीएम हाउस में कैमरा लगवाया

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जासूसी करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने मेरे घर में ताकझांक के लिए कैमरा लगाया है, मुझ पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। 

क्या ये सुरक्षा के लिए नीतीश का पागलपन है- तेजस्वी
तेजस्वी ने ट्वीट किया- क्या ये नीतीशजी का सुरक्षा को लेकर पागलपन है। या फिर असुरक्षा, निराशा और डर जैसे दूसरे कारण हैं। जिस वजह से उन्होंने इकलौते सीसीटीवी कैमरा को ठीक मेरे और उनके घर की बाउंड्री वॉल पर लगवाया है। ये ताकझांक के लिए है? जब वहां पहले से स्थायी सुरक्षा चौकी मौजूद है, तो फिर उन्हें केवल वहीं कैमरा की आवश्यकता क्यों है?

तेजस्वी ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री आवास तीन तरफ से मेन रोड से घिरा है। नेता प्रतिपक्ष का घर चौथी तरफ है। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक विरोधी के घर की तरफ सीसीटीवी लगाने की जरूरत क्यों समझी? मुख्यमंत्री की यह तुच्छ चाल है।

जदयू ने कहा- तेजस्वी के बेडरूम में नहीं लगा सीसीटीवी
तेजस्वी यादव के ट्वीट पर जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ट्वीट किया- राज्य के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास की सुरक्षा व्यवस्था तेजस्वी यादव से पूछकर तय होगी क्या? सीसीटीवी मुख्यमंत्री आवास में लगा है, ना कि तेजस्वी के बेडरूम में। संजय सिंह ने कहा- पुरानी कहावत है कि चोर की दाढ़ी में तिनका। कहीं तेजस्वी को इस बात का डर तो नहीं सता रहा कि उनसे मिलने वाले किसी अवांछित व्यक्ति की तस्वीरें कैमरे की रेंज में ना आ जाए?

रणवीर और दीपिका पादुकोण आज शाम 6 बजे अपनी शादी की पहली फोटो शेयर करेंगे। कोंकणी शादी के बाद सिंधी शादी की रस्में भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक कपल 15 नवम्बर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शादी की पहली फोटो शेयर करेगा। 

गेस्ट को दिया थैंक्यू कार्ड और स्वीट्स : एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक कार्ड के साथ कुछ स्वीट्स रखे दिखाई दे रहे हैं। कार्ड पर 15 नवम्बर की डेट है। एक मैसेज लिखा है - आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए हम आभारी हैं। दीपिका और रणवीर। यह गिफ्ट गेस्ट्स को दिए गए हैं।

फराह खान ने दिया स्पेशल गिफ्ट : रणवीर और दीपिका जब फराह खान को पर्सनली इन्विटेशन देने पहुंचे थे, तब फराह ने लाइफ कास्टिंग आर्टिस्ट भावना जसरा से दोनों के हैंड इम्प्रेशन वाला एक मोमेंटो बनवाया। फराह यह गिफ्ट उन्हें रिसेप्शन के दौरान देंगी। गौरतलब है कि दोनों ने गेस्ट्स से अपनी शादी में गिफ्ट न देकर उसे चैरिटी में देने की अपील की है।

18 नवम्बर को होगी वापसी : शादी के बाद यह कपल 18 नवम्बर को भारत वापस आएगा। दोनों ने शादी के बाद इंडस्ट्री और फैमिली फ्रेंड्स के लिए दो रिसेप्शन रखे हैं। पहला 21 नवम्बर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में होगा। जबकि दूसरा 28 नवम्बर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में होगा। 

शादी जैसी ही टाइट सिक्योरिटी होगी : रणवीर-दीपिका की शादी की तरह ही इन दोनों रिसेप्शन पार्टीज में भी सख्त सुरक्षा रहेगी। इन्विटेशन कार्ड के मुताबिक गेस्ट को अपने साथ ई-इन्विटेशन लाने की रिक्वेस्ट की गई है। वहीं पार्टी में एंट्री भी QR काेड स्कैन करने के बाद ही मिलेगी।

No comments:

Post a Comment