Friday, November 30, 2018

पोवार के आरोपों पर मिताली का जवाब- ये मेरे जीवन का सबसे काला दिन

टी-20 विश्व कप में बल्लेबाजी क्रम को लेकर संन्यास की धमकियों, नखरों और टीम में अव्यवस्था फैलाने के कोच रमेश पोवार के आरोपों पर जवाब देते हुए सीनियर क्रिकेटर मिताली राज ने कहा ,‘यह मेरे जीवन का सबसे काला दिन है.’ मिताली ने पहले पोवार पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें बर्बाद करना चाहते थे, जबकि कोच ने टी-20 विश्व कप पर अपनी रिपोर्ट में टूर्नामेंट के दौरान उनके रवैये पर सवाल उठाए.

आरोपों पर भड़के पोवार, कहा- कोचों को ब्लैकमेल करना बंद करें मिताली राज

भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया और उसी मैच में मिताली को बाहर किए जाने पर विवाद उठा था. मिताली ने पोवार के आरोपों पर अपने ट्विटर पेज पर लिखा,‘ मैं इन आरोपों से बहुत दुखी और आहत हूं. खेल के प्रति मेरी प्रतिबद्धता और देश के लिए 20 साल खेलने के दौरान मेरी मेहनत, पसीना सब बेकार गया.’

उन्होंने कहा ,‘आज मेरी देशभक्ति पर संदेह किया जा रहा है, मेरे हुनर पर सवाल उठाए जा रहे हैं और मुझ पर कीचड़ उछाला जा रहा है. यह मेरे जीवन का सबसे काला दिन है. ईश्वर मुझे शक्ति दे.’

मिताली और कोच के बीच के इस विवाद ने भारतीय महिला क्रिकेट को झकझोर दिया है. मिताली ने पहले पोवार को प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुलजी पर पक्षपात का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि डायना ने उनके खिलाफ अपने पद का दुरुपयोग किया, जबकि पोवार ने उन्हें अपमानित किया.

दूसरी ओर पोवार ने अपनी दस पन्ने की रिपोर्ट में विस्तार से जानकारी दी है. इनमें से पांच पन्नों में मिताली के बारे में लिखते हुए उन्होंने कहा कि उसने पारी की शुरुआत करने का मौका नहीं दिए जाने पर दौरा बीच में छोड़ने की धमकी दी थी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह टीम के लिए नहीं, बल्कि निजी रिकॉर्ड के लिए खेलती हैं.

दरअसल अरविंद सुब्रह्मण्यन ने नोटबंदी को एक बड़ा झटका करार देते हुए कहा कि नोटबंदी इकोनॉमी के लिए एक खतरनाक और तगड़ा झटका था. इससे अर्थव्यवस्था के विकास की रफ्तार तेजी से गिरने लगी. उन्होंने कहा कि इस एक कदम से चलन में 86 फीसदी मुद्रा बाहर निकाल दी गई थी. नोटबंदी का असर रियल जीडीपी पर देखने को मिला.

अरविंद ने कहा कि कि इकोनॉमी की रफ्तार वैसे पहले से ही धीमी थी. लेक‍िन नोटबंदी के बाद यह और भी तेजी से गिरने लगी. उन्होंने अपनी किताब 'ऑफ काउंसेल: द चैलेंजेस ऑफ द मोदी-जेटली इकोनॉमी' में लिखा कि नोटबंदी से पहले की 6 तिमाही में अर्थव्यवस्था की रफ्तार 8 फीसदी की दर से थी. नोटबंदी के बाद की बात करें, तो इसके बाद 7 तिमाही में इकोनॉमी की रफ्तार घटी और यह 6.8 फीसदी पर आ गई.

Thursday, November 29, 2018

दिल्ली में किसानों की पलटनिया, हिले ले झकझोर दुनिया

खेती से जुड़ी अपनी समस्याओं को लेकर देशभर के किसान गुरुवार को राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में जमा होने के बाद शुक्रवार को सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाने के लिए संसद तक मार्च करेंगे.

किसानों की मांग है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए और वहां किसानों के कर्ज़ और उपज की लागत को लेकर पेश किए गए दो प्राइवेट मेंबर्स बिल पारित करवाए जाएं.

'लाठी गोली खाएंगे, फिर भी आगे जाएंगे', 'मोदी सरकार होश में आओ' जैसे सरकार विरोधी नारे लगाते हुए ये किसान देश के कई राज्यों से आए हैं.

किसान नेताओं का कहना है कि दिल्ली में जुटे ये किसान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों से यहां आए हैं.

'किसान मुक्ति मार्च' का आयोजन 'ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति' ने किया है, जिसमें 200 से अधिक किसान संगठन शामिल हैं.

किसानों की मदद के लिए रामलीला मैदान के पस कई युवा डॉक्टरों के दल पहुंचे हैं जो उन्हें ज़रूरी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं.

इधर कई स्वंयसेवी भी पीने का पानी और खाना लेकर रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोगों से अपील की जा रही है कि वो घरों से बाहर आएं और किसानों का समर्थन करें.

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक विकास योगी ने किसानों के मार्च से जुड़ी एक अपील सोशल मीडिया पर शेयर की है.

इस अपील में कहा गया है कि "हम हर चीज़ महंगी ख़रीदते हैं और सस्ती बेचते हैं. हमारी जान भी सस्ती है. पिछले बीस साल में तीन लाख से ज़्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं."

पिछले चंद महीनों में ये तीसरी बार है जब किसानों और खेतिहर मज़दूरों को राजधानी में बैठे हुक्मरानों को जगाने के लिए दिल्ली का रुख़ करना पड़ा है.

किसानों का कहना है कि साल दर साल लागत बढ़ी है लेकिन उसके हिसाब से फ़सल की सही क़ीमतें नहीं मिल पा रही हैं.

खेती की बढ़ती लागत और किसानों को फसल की लागत से कम दाम मिलना भारत के कृषि-संकट की बड़ी समस्याओं में से एक है. यही हालात किसान को पहले तो क़र्ज़ में ढकेलते हैं और साल-दर-साल ऐसे हालात उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करते हैं.

Thursday, November 15, 2018

तेजस्वी का आरोप- नीतीश ने मेरे घर में ताकझांक के लिए सीएम हाउस में कैमरा लगवाया

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जासूसी करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश ने मेरे घर में ताकझांक के लिए कैमरा लगाया है, मुझ पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। 

क्या ये सुरक्षा के लिए नीतीश का पागलपन है- तेजस्वी
तेजस्वी ने ट्वीट किया- क्या ये नीतीशजी का सुरक्षा को लेकर पागलपन है। या फिर असुरक्षा, निराशा और डर जैसे दूसरे कारण हैं। जिस वजह से उन्होंने इकलौते सीसीटीवी कैमरा को ठीक मेरे और उनके घर की बाउंड्री वॉल पर लगवाया है। ये ताकझांक के लिए है? जब वहां पहले से स्थायी सुरक्षा चौकी मौजूद है, तो फिर उन्हें केवल वहीं कैमरा की आवश्यकता क्यों है?

तेजस्वी ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- मुख्यमंत्री आवास तीन तरफ से मेन रोड से घिरा है। नेता प्रतिपक्ष का घर चौथी तरफ है। मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक विरोधी के घर की तरफ सीसीटीवी लगाने की जरूरत क्यों समझी? मुख्यमंत्री की यह तुच्छ चाल है।

जदयू ने कहा- तेजस्वी के बेडरूम में नहीं लगा सीसीटीवी
तेजस्वी यादव के ट्वीट पर जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ट्वीट किया- राज्य के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास की सुरक्षा व्यवस्था तेजस्वी यादव से पूछकर तय होगी क्या? सीसीटीवी मुख्यमंत्री आवास में लगा है, ना कि तेजस्वी के बेडरूम में। संजय सिंह ने कहा- पुरानी कहावत है कि चोर की दाढ़ी में तिनका। कहीं तेजस्वी को इस बात का डर तो नहीं सता रहा कि उनसे मिलने वाले किसी अवांछित व्यक्ति की तस्वीरें कैमरे की रेंज में ना आ जाए?

रणवीर और दीपिका पादुकोण आज शाम 6 बजे अपनी शादी की पहली फोटो शेयर करेंगे। कोंकणी शादी के बाद सिंधी शादी की रस्में भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। पिंकविला की खबर के मुताबिक कपल 15 नवम्बर को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शादी की पहली फोटो शेयर करेगा। 

गेस्ट को दिया थैंक्यू कार्ड और स्वीट्स : एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक कार्ड के साथ कुछ स्वीट्स रखे दिखाई दे रहे हैं। कार्ड पर 15 नवम्बर की डेट है। एक मैसेज लिखा है - आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए हम आभारी हैं। दीपिका और रणवीर। यह गिफ्ट गेस्ट्स को दिए गए हैं।

फराह खान ने दिया स्पेशल गिफ्ट : रणवीर और दीपिका जब फराह खान को पर्सनली इन्विटेशन देने पहुंचे थे, तब फराह ने लाइफ कास्टिंग आर्टिस्ट भावना जसरा से दोनों के हैंड इम्प्रेशन वाला एक मोमेंटो बनवाया। फराह यह गिफ्ट उन्हें रिसेप्शन के दौरान देंगी। गौरतलब है कि दोनों ने गेस्ट्स से अपनी शादी में गिफ्ट न देकर उसे चैरिटी में देने की अपील की है।

18 नवम्बर को होगी वापसी : शादी के बाद यह कपल 18 नवम्बर को भारत वापस आएगा। दोनों ने शादी के बाद इंडस्ट्री और फैमिली फ्रेंड्स के लिए दो रिसेप्शन रखे हैं। पहला 21 नवम्बर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में होगा। जबकि दूसरा 28 नवम्बर को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में होगा। 

शादी जैसी ही टाइट सिक्योरिटी होगी : रणवीर-दीपिका की शादी की तरह ही इन दोनों रिसेप्शन पार्टीज में भी सख्त सुरक्षा रहेगी। इन्विटेशन कार्ड के मुताबिक गेस्ट को अपने साथ ई-इन्विटेशन लाने की रिक्वेस्ट की गई है। वहीं पार्टी में एंट्री भी QR काेड स्कैन करने के बाद ही मिलेगी।